चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के मार्गदर्शन में अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी (एमएफटीएल) के माध्यम से विशेष जांच अभियान चलाया गया। अभियान के तहत इतवारी बाजार, कुसुम कुंज, पवन चौक, राजबारी रोड एवं बांटा रोड स्थित मिठाई दुकानों, नाश्ता दुकानों, ठेला-खोमचा संचालकों के खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई। इस दौरान कुल 31 खाद्य प्रतिष्ठानों से 85 खाद्य नमूनों की जांच की गई। जांच के क्रम में लड्डू, जलेबी, हल्दी, मिर्च पाउडर, चटनी, आलू मसाला, गुपचुप मसाला, छोले, दही सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों का परीक्षण किया गया। यह भी पढ़ें- Simdega News: मीट एवं चिकन दुकानों में चला सघन जांच अभियान जांच में वृंदावन स्वीट्स एव...