चक्रधरपुर, जुलाई 20 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के उपायुक्त द्वारा विद्यालयों में शुरु किये गए सामुहिक जन्म दिन कार्यक्रम के तहत सोमवार को चक्रधरपुर और बंदगांव प्रखंड के सभी विद्यालयों में जुलाई माह में जन्म लेने वाले सभी बच्चों सामुहिक जन्म दिन मनाया गया और बच्चों के लिए विद्यालय में विशेष भोज का आयोजन किया गया। विद्यालय में केक काट कर पहले बच्चों को जन्म दिन मनाया गया और बाद में सभी बच्चों को विशेष भोजन कराया गया। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के आलावा विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...