चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मारवाड़ी प्लस टू विद्यालय सभागार में गुरुवार को चक्रधरपुर प्रखंड के शिक्षकों का गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता जगन्नाथपुर प्रखंड के क्षेत्र शिक्षा प्रसार पदाधिकारी राजेश पासवान की अध्यक्षता में हुई। गोष्ठी में विद्यालयों के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। गोष्ठी में विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। जिन शिक्षकों की सतत व्यावसायिक विकास (सीपीडी) ट्रेनिंग अभी तक पूर्ण नहीं हुई है, उन्हें 14 अगस्त तक हर हाल में प्रशिक्षण पूरा करने का निर्देश दिया गया। साथ ही सभी विद्यालयों में प्रतिदिन शिक्षकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज करने को कहा गया। यह ...