Chakradharpur News: विजय नगर में पानी की निकासी के लिए लगाया ह्यूम पाइप, जलजमाव की समस्या से मिलेगी छुटकारा
चक्रधरपुर, जुलाई 13 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद क्षेत्र के विजय नगर में लंबे समय से जल निकासी की समस्या के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। विधायक निधि से नाली का निर्माण तो कराया गया था, लेकिन पानी की समुचित निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात के दिनों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती थी। इस गंभीर समस्या को देखते हुए चक्रधरपुर के विधायक सुखराम उरांव के पहल पर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) विभाग के सहयोग से ह्यूम पाइप लगाकर नाली के पानी को नदी की ओर निकासी की व्यवस्था की जा रही है। इस कार्य के पूरा होने के बाद विजय नगर की वर्षों पुरानी जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.