Chakradharpur News: वाहन चेकिंग अभियान में वाहनों के कागजात की हुई जांच
चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता गोईलकेरा थाना क्षेत्र में सोमवार को पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान थाना प्रभारी विवेक कुमार के निर्देश पर गोईलकेरा थाना, इंदिरा चौक, सरना चौक समेत विभिन्न स्थानों पर चलाया गया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर आवश्यक कागजातों की जांच की गई। दोपहिया वाहनों में चालक का लाइसेंस, वाहन के कागजात समेत अन्य दस्तावेजों की जांच की गई। वहीं चारपहिया वाहनों में भी आवश्यक दस्तावेजों के साथ सीट बेल्ट के उपयोग की जांच की गई। पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी। अभियान के दौरान बिना आवश्यक कागजात के वाहन चलाने वाले चालकों को नियमों की जानकारी देकर सावधानी बरतने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Shamli News: हाईवे पर पुलिस की सख़्ती: ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.