चक्रधरपुर, जुलाई 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के केरा पंचायत के जारकी शिमलाबाद गांव में वज्रपात के कारण 25 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर जल गया। घटना पांच दिन पहले की है। जानकारी के अनुसार जारकी शिमलाबाद स्कूल के समीप ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ। पांच दिन पहले तेज बारिश एवं वज्रपात से वह जल गया। गांव के 30 परिवार अंधेरे में रहने को विवश हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की। इससे अंधेरे में रहने वाले ग्रामीणों को सुविधा मिल सके। क्योंकि बरसात के समय सांप-बिच्छू का हमेशा खतरा गांव में बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...