चक्रधरपुर, अगस्त 9 -- Chakradharpur News: आनंदपुर। लगातार हो रही बारिश के कारण आनंदपुर प्रखंड के बुरूतुलुंडा गांव में एक कच्चा मकान बीती रात अचानक गिर गया। मकान गिरने से घर में रखा अनाज पानी में भीगकर बर्बाद हो गया जिससे पीड़ित परिवार को भारी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हेरमन पूर्ति का कच्चा मकान लगातार बारिश के कारण बीती रात धराशायी हो गया। घर गिरने के कारण उसमें रखा करीब 14 क्विंटल धान और डेढ़ क्विंटल मड़ुआ पानी की चपेट में आकर खराब हो गया। अचानक मकान गिरने से परिवार के सामने रहने के साथ-साथ अनाज के नुकसान की भी बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: लगातार बारिश से कच्चा मकान गिरा, घर में रखा धान-मड़ुआ बर्बाद पीड़िता हेरमन पूर्ति ने प्रशासन से नुकसान का जायजा लेकर उचित मुआवजा एवं राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग...