चक्रधरपुर, अगस्त 19 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर के वार्ड संख्या-4 में बुधवार को लगातार हो रही बारिश के बीच करीब 15 से 20 इंच मोटी पुरानी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार की चपेट में आने से एक स्कूटी और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, संयोग से कोई जनहानि नहीं हुई।स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस सड़क पर दीवार गिरी है, वहां बाजार के दिन काफी भीड़ रहती है। आसपास के लोग अक्सर घरों के बाहर बैठते हैं और सड़क किनारे वाहन भी खड़े रहते हैं। बुधवार को बाजार का दिन नहीं होने के कारण अपेक्षाकृत कम भीड़ थी, जिससे बड़ा हादसा टल गया।स्थानीय लोगों ने बताया कि दीवार काफी समय से जर्जर हालत में थी और लगातार बारिश के कारण कमजोर हो गई थी। इसी क्षेत्र में एक अन्य जर्जर दीवार भी गिरने के कगार पर है।...