चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला रेलवे कॉलोनी स्थित रेलवे रिटायर्ड एसोसिएशन भवन में सोमवार को जुलाई में जन्म लेने वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मियों का सामूहिक जन्मदिन मनाया गया। इसमें आरपी बाबू, बीके पाल, गुलाब प्रसाद, सुनील कच्छप, डी आदित्य नारायण और डीके पंडा शामिल थे। सभी सेवानिवृत्त कर्मियों ने सामूहिक रूप से केक कटिंग किया। मौके पर मौजूद रेलकर्मियों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उपहार भेंट किया। वहीं उम्र के अंतिम पड़ाव में जन्मदिन मनाने से सेवानिवृत्त रेलकर्मियों में भी खुशी देखी गई। मौके पर एनएसआर कृष्णा राव, पंचानन बेहरा सहित बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त रेलकर्मी शामिल हुए। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रेलवे रिटायर्ड एसोसिएशन ने मनाया सामूहिक जन्मदिन यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: वि...