चक्रधरपुर, नवम्बर 17 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शहर में मॉर्निंग वॉक, रनिंग और योग के प्रति लोगों का रुझान बढ़ रहा है। युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सुबह रेलवे क्षेत्र के पार्कों और खुले मैदानों में पहुंचकर खुद को फिट रख रहे हैं। यहां की हरियाली और शांत वातावरण लोगों को आकर्षित कर रहा है।डॉ. रीना गोडसोरा मुर्मू के अनुसार, नियमित मॉर्निंग वॉक से वजन नियंत्रित रखने, रक्त संचार बेहतर बनाने और हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। इससे तनाव भी कम होता है और शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।स्थानीय निवासी सरजीत डे ने बताया कि वह कई वर्षों से रेलवे क्षेत्र में नियमित टहलते हैं। यहां की हरियाली और ताजी हवा उन्हें सुकून देती है। वहीं, प्रमोद कुमार ने कहा कि रेलवे पार्क और मैदानों का शांत वातावरण योग और रनिंग के लिए बेहतर है। लोगों में बढ़ती फिटनेस जा...