चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। मानसून और बदलते मौसम के कारण चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में इन दिनों मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। ओपीडी में सुबह से मरीजों की लंबी कतार देखी जा रही है, वहीं वार्ड के बेड फुल हो गए हैं। रेलवे अस्पताल के मेल वार्ड में उल्टी, दस्त, पेट दर्द, सिर दर्द, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक है। अस्पताल में डॉक्टरों के द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच और दवा के साथ-साथ उचित सलाह दी जा रही है। मलेरिया के मरीज भी बढ़े : मानसून व बदलते मौसम के कारण मलेरिया के मरीज भी अस्पताल पहुंचने लगे हैं। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े पिछले एक सप्ताह से मलेरिया के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सुदुरवर्ती जंगलों में ड्यूटी निभा रहे सीआरप...