Chakradharpur News: रेलवे अस्पताल का कंट्रोल कार्यालय में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन, 94 कर्मियों का किया गया स्वास्थ्य जांच
चक्रधरपुर, जुलाई 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल की ओर से शनिवार को डीआरएम कार्यालय परिसर स्थित कंट्रोल रुम कार्यालय परिसर में मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कंट्रोल कार्यालय एवं उसके आसपास कार्यालयों में कार्यरत 94 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। मुख्य रुप से मरीजों का सुगर, प्रेसर, हॅायपरटेंशन समेत अन्य बिमारियों की जांच की एवं उन्हें दवा व सलाह दिए गए। शिविर में एससीएमएस डा. सुष्मा अनिता सांगा, डा. प्रतीक भट्टर, डा. प्रिंसी एम, डा. जी .के सामद उपस्थित होकर कर्मचारियों का स्वास्थ्य जांच किया। शिविर में नर्स पैरा मेडिकल की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.