Chakradharpur News: राणी सती मंदिर में 108 महिलाओं ने किया मंगल पाठ
चक्रधरपुर, सितम्बर 11 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर में दो दिवसीय भादो अमावस्या महोत्सव को लेकर राणी सती दादी मंदिर में गुरुवार को धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। महोत्सव के पहले दिन चतुर्दशी तिथि पर मंदिर में संगीतमय मंगल पाठ का आयोजन किया गया। इसमें 108 महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ कर राणी सती दादी का गुणगान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर तीन बजे राणी सती दादीजी की ज्योत प्रज्वलित कर की गई। इसके बाद महिलाओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर संगीतमय मंगल पाठ शुरू किया। करीब तीन घंटे तक चले मंगल पाठ के दौरान पूरा मंदिर परिसर भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: भादो अमावस्या पर राणी सती मंदिर में हुआ पूजन व मंगल पाठ- राजस्थान समाज की महिलाओं और युवतिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.