Chakradharpur News: राइट आईटीआई में विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता आयोजित
चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। राइट आईटीआई चक्रधरपुर में विकसित भारत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में ढाई सौ से अधिक प्रशिक्षार्णियओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक कोऑर्डिनेटर आकाश कुमार मौजूद रहे और प्रशिक्षणार्थियों को प्रतियोगिता के उद्देश्य की जानकारी दी। मौके पर आईटीआई के निदेशक सौमेंद्र मंडल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक आशा कुमारी, एटीओ सुपाई सिंह बारी, पवन कुमार महतो, लक्ष्मी हसदा,सुजीत महतो, मंजित जोंको, रेणू महतो, रवि शंकर शर्मा समेत संस्थान के कई कर्मचारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.