चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- Chakradharpur News: बंदगांव, संवाददाता। आगामी 15 जुलाई को आयोजित होने वाले भगवान श्री जगन्नाथ के नेत्र उत्सव तथा 16 जुलाई को निकलने वाली रथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर सोमवार को कराईकेला थाना परिसर में थाना प्रभारी प्यारे हसन की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों धार्मिक आयोजनों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के वातावरण में संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। थाना प्रभारी प्यारे हसन ने उपस्थित लोगों से प्रशासन का सहयोग करने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर हुआ मंथन उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से ही पर्व शांतिपूर्ण एवं सफल ढंग से स...