चक्रधरपुर, अगस्त 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। शुक्रवार को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। रक्षा बंधन को लेकर चक्रधरपुर बाजार गुलजार रहा। भाई-बहन के प्यार का पर्व रक्षा बंधन के लिए बाजार में राखी खरीदने के लिए गुरुवार को महिलाओं की भीड़ लगी रही। विभिन्न दुकानों में राखी के तरह-तरह के आइटम बाजार में उपलब्ध हैं। राखी को लेकर कई विशेष स्टॉल लगाए गए हैं जिसमें केवल राखी ही बेची जा रही है। शहर के बीच बाटा रोड में राखी की कई दुकानें लगाई गई हैं। बाजार में खासकर बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियां बहुत पसंद की जा रही है। बच्चों के लिए मोटू-पतलू, लाइट, घड़ी डोरेमोन, पोकेमोन वाली राखियां काफी बिक रही हैं। यह भी पढ़ें- Ranchi News: राखियों से सजा खूंटी की बाजार, खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़ बाजार में हर वर्ग के लोगों के क्षमता के अनुसार राखियां ...