चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के 139वें एपिसोड को रविवार को चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सुना। स्थानीय मोदी कार्यालय में भाजपा नेता सुरेश साव के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रधानमंत्री ने स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने, प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण और स्वच्छता पर जोर दिया। उन्होंने बिहार के मखाना, कर्नाटक की अरहर दाल और खादी का उल्लेख करते हुए लोगों से 'वोकल फॉर लोकल' अपनाने की अपील की। साथ ही पंजाब में रसायन मुक्त कपास की खेती और उत्तराखंड में प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों की सराहना की। दीपावली और छठ पर्व के मद्देनजर स्वच्छता बनाए रखने का भी आह्वान किया।मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष अनू...