Chakradharpur News: मेन रोड में नाले में घुसा अनियंत्रित ट्रक, बड़ा हादसा टला
चक्रधरपुर, अगस्त 10 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा। गोइलकेरा में रविवार की दोपहर एक अनियंत्रित ट्रक के नाले में घुस जाने के कारण मेन रोड में अफरातफरी मच गई। इस दौरान बड़ा हादसा टल गया और सड़क पर भयंकर जाम लग गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से ट्रक को किसी तरह बाहर निकाल कर मार्ग में यातायात को सुचारू कराया जा सका। ट्रक चालक नशे में धुत्त बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक चक्रधरपुर की ओर जाने के क्रम में महावीर मंदिर के पास सामने से आ रही बस को पास देने के चक्कर में नाले के स्लैब में घुस गया। ट्रक के फंसते ही मेन रोड में दोनों तरफ जाम लग गया। ट्रक चालक को नशे में देख स्थानीय लोगों ने उसे फटकार भी लगाई। जाम लगते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। इंदिरा चौक में पुलिसकर्मियों की तैनाती के बावजूद कुछ देर तक यातायात व्यवस्था बाधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.