चक्रधरपुर, जुलाई 18 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता चक्रधरपुर प्रखंड के चंद्री पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र चंद्री (बी) में शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान मुखिया शुरूमनी बारला और केंद्र की सेविका के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। मामला जनप्रतिनिधि को उचित सम्मान नहीं दिए जाने और केंद्र की व्यवस्थाओं को लेकर शुरू हुआ, जिसके बाद कुछ देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा। मुखिया शुरूमनी बारला आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची थीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में संचालित योजनाओं, बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान केंद्र में कुल 20 बच्चों के नामांकन की जानकारी दी। केंद्र में सेविका गीता महतो एवं सहायिका सरस्वती देवी कार्यरत हैं। निरीक्षण के क्रम में मुखिया ने कई कमियों की ओर ध्यान आकर्षित किया। ...