चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। अंजुमन इस्लामिया चक्रधरपुर के सचिव एवं मानवाधिकार कार्यकर्ता बैरम खान को गुड समैरिटन (नेक नागरिक) सम्मान से सम्मानित किया गया। पश्चिमी सिंहभूम जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेगा लीगल एम्पावरमेंट कैंप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहम्मद शाकिर ने बैरम खान को शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणू सहित जिला प्रशासन, न्यायपालिका एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त से मुलाकात कर उन्हें संविधान की प्रति भेट किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...