Chakradharpur News: मानदेय बढ़ोतरी की मांग को लेकर जेएसएलपीएस कैडरों ने दी आंदोलन की चेतावनी
चक्रधरपुर, सितम्बर 7 -- Chakradharpur News: आनंदपुर, संवाददाता पश्चिम सिंहभूम जिले के आनंदपुर प्रखंड में स्वयं सहायता समूह से जुड़े कैडरों ने अपने मानदेय में बढ़ोतरी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। बड़ी संख्या में महिलाएं अपनी मांगों को लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंची और संबंधित पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। हालांकि प्रखंड कार्यालय में बीपीओ के उपस्थित नहीं रहने के कारण कैडर अपना ज्ञापन नहीं सौंप सकी। इसके बाद महिलाओं ने कार्यालय के अकाउंटेंट से बातचीत की। एकाउंटेंट ने टेलीफोन के माध्यम से बीपीओ से संपर्क कर महिलाओं की मांग और ज्ञापन के संबंध में जानकारी ली। कैडरों के अनुसार, बातचीत के दौरान बीपीओ की ओर से कहा गया की जॉइनिंग लेटर के साथ ही ज्ञापन लिया जाएगा। इस पर जेएसएलपीएस कैडरों ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.