चक्रधरपुर, सितम्बर 23 -- Chakradharpur News: चाईबासा, चक्रधरपुर, हिटी। मांदर की गूंज, नगाड़ों की थाप और करम गीतों की स्वर-लहरियों से मंगलवार को प. सिंहभूम का चाईबासा, चक्रधरपुर समेत अन्य जगह गूंज उठा। चाईबासा, चक्रधरपुर और आसपास के क्षेत्रों में करम परब हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चाईबासा के सभी सातों अखाड़ा बानटोली, पुलहातु, मेरी टोला, नदी पार, कुम्हार टोली और तेलगाखुरी के अखाड़ों को विशेष रूप से सजाया गया। यह भी पढ़ें- Jamtara News: धूमधाम से मना भाई-बहन का प्रेम, प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक करम पर्वकरम पर्व का आयोजन मंगलवार को शाम में सभी अखाड़ा के लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र के जंगलों से करम की डाली को नाचते-गाते हुए अखाड़ों में लाकर गाड़ा, जहां पूजारियों द्वारा पूजा-अर्चना की गई। कर्मा और धरमा दो भाइयों की कहानी ...