चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: सोनुवा। सोनुवा के महुलडीहा काली मंदिर परिसर में काली पूजा और दीपावली के अवसर पर बीती रात को छऊ नृत्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान गांव के कलाकारों ने पारंपरिक छऊ नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपनी कला और नृत्य के माध्यम से क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपरा को जीवंत किया। कार्यक्रम को देखने के लिए आसपास के कई गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। कल रात से आज सुबह तक लोगों ने छऊ नृत्य का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...