चक्रधरपुर, सितम्बर 29 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा। गोइलकेरा प्रखंड के महादेवसाल मंदिर परिसर में सोमवार को 193 बटालियन सीआरपीएफ की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व 193 बटालियन के कमांडेंट ओम जी शुक्ला एवं द्वितीय कमान अधिकारी उमेश कुमार साह ने किया। डेल्टा-193 के कंपनी कमांडर इंस्पेक्टर जीडी महेंद्र कुमार कांडी के नेतृत्व में जवानों ने मंदिर परिसर, मुख्य मार्ग और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। इस दौरान प्लास्टिक, कचरा और अन्य अनुपयोगी सामान हटाया गया। अभियान में सीआरपीएफ जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों और महादेवसाल सेवा समिति के सदस्यों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जवानों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। अधिकारियों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है। धार्मिक स्थलों की स्वच्छता औ...