चक्रधरपुर, जुलाई 29 -- Chakradharpur News: गोईलकेरा, संवाददाता। गोईलकेरा के महादेवशाल धाम में प्रसिद्ध श्रावणी मेले का दो अगस्त को विधिवत उद्घाटन होगा। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महादेवशाल सेवा समिति और प्रशासन के स्तर से सारी तैयारियां की जा रही है। इस वर्ष श्रावणी मेले के मद्देनजर मंदिर परिसर में कई नए निर्माण कार्य कराए गए हैं। मंदिर परिसर में श्रावणी मेले के दौरान स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। वहीं, रंग रोगन, साज सज्जा और प्रकाश की व्यवस्था के लिए कार्य जारी है। महादेवशाल सेवा समिति के सचिव रामचंद्र प्रसाद ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के दिशा निर्देशों के अनुसार श्रावणी मेले की सभी तैयारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- कुर्ला ट्रेन का आज से महादेवशाल स्टेशन पर ठहराव दो अगस्त को सुब...