चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। झारखंड के दूसरे बाबा धाम के रूप में सुप्रसिद्ध महादेवशाल मंदिर में सावन माह की पहली सोमवारी को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। श्रद्धालु चक्रधरपुर के मुक्तिनाथ महादेवघाट और राउरकेला के वेदव्यास सहित मनोहरपुर से जल उठाकर पैदल मंदिर जलाभिषेक करने के लिए पहुंचने वाले कांवरियों की टोली रविवार अपराह्न से ही पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार की रात्रि मंदिर में भजन के साथ-साथ भंडारा का भी आयोजन किया गया था। वहीं देर रात से ही मंदिर में सावन माह की पहली सोमवारी को जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की कतार शुरू हो गई थी, करीब एक किलो मीटर लंबी कतार लगी हुई थी। यह भी पढ़ें- महादेवशाल धाम में 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेकपूजा-अर्चना और मन्नतें पुजारी सुधीर झा द...