चक्रधरपुर, अगस्त 7 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। डॉ. अंशुमन शर्मा के उपनिदेशक पद पर पदोन्नत होने तथा डॉ. जेजे मुंडू के अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का दायित्व मिलने पर गुरुवार को सुमिता होता फाउंडेशन की ओर से दोनों चिकित्सकों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष सदानंद होता ने डॉ अंशुमन शर्मा को शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही अन्य सदस्यों ने डॉ अंशुमन शर्मा और डॉ. जेजे मुंडू को पुष्पगुच्छ देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व डॉ अंशुमन शर्मा ने औपचारिक रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का कार्यभार डॉ. जेजे मुंडू को सौंपा। मौके पर सदानंद होता ने कहा कि डॉ. अंशुमन शर्मा के कार्यकाल में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur...