चक्रधरपुर, नवम्बर 29 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर, संवाददाता। 30 नवंबर सोमवार की रात 10 बजे से 1 दिसंबर मंगलवार की सुबह 6 बजे तक मनोहरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर रेलवे लाइन की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इस दौरान रेलवे ट्रैक के स्लीपर बदलने समेत अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य संपादित किए जाएंगे। मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित अवधि में रेलवे क्रॉसिंग से सामान्य यातायात अवरुद्ध रहेगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे के एसएसई,पी-वे बंडामुंडा के अधिकारी उमेश चंद्र प्रसाद ने बताया कि ट्रैक की मजबूती और परिचालन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्लीपर बदलने सहित मरम्मत कार्य आवश्यक है। उन्होंने कहा कि सोमवार रात 10 बजे से मंगलवार सुबह 6 बजे तक क्रॉसिंग मरम्मति कार्य के कारण आम लोगों का आवागमन संभावित रूप से प्रभावित रहेगा। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kanna...