चक्रधरपुर, अक्टूबर 26 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर, संवाददाता क्षेत्र में मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और सात दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। ​जाँच दल ने न्यूरोलॉजिकल दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड और भंडारण की बारीकी से जाँच की, जो नियमानुसार सही पाए गए। राहत की बात यह रही कि निरीक्षण के दौरान किसी भी दुकान में कोडीन युक्त सिरप नहीं मिला। वहीं, गुणवत्ता की जाँच के लिए सीएचसी से चार प्रकार की औषधियों के नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला भेजे गए हैं। ​निरीक्षण के दौरान कई प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था अधूरी मिली, जहाँ अग्निशामक यंत्र और सीसीटीवी कैमरे नदारद थे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: मनोहरपुर:- दवा दुकानों में औचक निरिक...