चक्रधरपुर, अक्टूबर 25 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए रविवार को मनोहरपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समेत सात दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इनमें पांच खुदरा और दो थोक दवा दुकानें शामिल हैं। जांच के दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री, स्टॉक रजिस्टर और भंडारण व्यवस्था की पड़ताल की गई। अधिकारियों के अनुसार, अभिलेख सही पाए गए और किसी भी दुकान में कोडीन युक्त सिरप नहीं मिला। निरीक्षण में कुछ दुकानों में अग्निशामक यंत्र और सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले। इस पर संबंधित दुकानदारों को जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं, सीएचसी से चार प्रकार की दवाओं के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच के लिए सरकारी प्रयोगशाला भेजने की तैयारी की गई है। दुकानदारों को नशीली दवाओं के...