चक्रधरपुर, सितम्बर 10 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर में गणेश पूजा उत्सव को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस वर्ष का आयोजन विशेष और भव्य रूप में किया जा रहा है। 14 दिनों तक चलने वाले इस ऐतिहासिक गणेश पूजा मेले को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं और ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इस वर्ष का मुख्य आकर्षण पूजा पंडाल का अनूठा स्वरूप है। कारीगरों की ओर से बेहद कलात्मक ढंग से नाव की आकृति में विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह अनूठा पंडाल मेले का मुख्य केंद्र बिंदु रहेगा। मेला 14 सितंबर से विधिवत शुरू होगा और 27 सितंबर तक चलेगा। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: मानुषमुड़िया सार्वजनिक दुर्गापूजा समिति द्वारा पंडाल निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमि पूजन संपन्न इसके पश्चात 28 सितंबर को श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ भगव...