चक्रधरपुर, अगस्त 4 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर पश्चिमी पंचायत अंतर्गत काजी मोहल्ला राजा-मंटू के घर के पास में लंबे समय से बंद पड़े सोलर चालित जलमीनार की मरम्मत कराने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संतोष गुप्ता ने सोमवार को उपायुक्त को एक मांगपत्र भेजा है। ​उपायुक्त को दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि लगभग एक माह पूर्व पेड़ गिर जाने के कारण जलमीनार का सोलर पैनल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत न होने की वजह से जलमीनार पूरी तरह से बंद पड़ा है, जिससे इलाके में पेयजल का गंभीर संकट पैदा हो गया है।​ उन्होंने उपायुक्त से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए क्षतिग्रस्त सोलर पैनल की यथाशीघ्र मरम्मत कराई जाए, ताकि क्षेत्रवासियों, बच्चों और राहगीरों को सुचारू रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...