चक्रधरपुर, नवम्बर 12 -- Chakradharpur News: ​मनोहरपुर। इवनिंग स्टार मनोहरपुर क्रिकेट टीम द्वारा आयोजित मनोहरपुर प्रीमियम लीग के पहले संस्करण का उत्साह अब अपने चरम पर पहुंच गया है। बुधवार को टूर्नामेंट के सीजन-1 के लिए खिलाड़ियों का पहला ऑक्शन (नीलामी) कराया गया, जिसमें कुल 192 खिलाड़ियों पर विभिन्न टीमों ने जमकर बोलियां लगाईं। ​इस रोमांचक प्रीमियम लीग में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऑक्शन के दौरान सभी फ्रेंचाइजी और टीम मालिकों ने अपनी-अपनी रणनीतियों के तहत बेहतरीन खिलाड़ियों को अपने पाले में करने के लिए बढ़-चढ़कर बोली लगाई, जिससे माहौल पूरी तरह से क्रिकेटमय हो गया। ​कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन मनोहरपुर भाग-2 के जिला परिषद सदस्य रंजीत यादव ने फीता काटकर और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए किया। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: नानौता प्रीमियर ल...