Chakradharpur News: मनोहरपुर : स्वास्थ्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग
चक्रधरपुर, जुलाई 25 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। क्षेत्र की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और जर्जर साप्ताहिक बाजार की समस्याओं को लेकर भारत आदिवासी पार्टी ने शुक्रवार को मोर्चा खोल दिया। जिलाध्यक्ष सुशील बारला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी शक्ति कुंज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पार्टी ने मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन व ऑक्सीजन प्लांट को तत्काल चालू करने और स्थायी तकनीशियन की नियुक्ति की मांग उठाई। स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव में मनोहरपुर, आनंदपुर और सारंडा क्षेत्र के मरीजों को इलाज के लिए चाईबासा व राउरकेला जाना पड़ रहा है। वहीं, बदहाल साप्ताहिक बाजार के पुनर्विकास का मुद्दा भी उठाया गया। जिलाध्यक्ष सुशील बारला ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन मांगों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.