चक्रधरपुर, सितम्बर 1 -- Chakradharpur News: मनोहरपुर। मनोहरपुर थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन चोरी मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी हुई पिकअप (संख्या ओडी14वी/ 8939) को कांड्रा टोल ब्रिज के पास से जब्त कर लिया है। साथ ही इस घटना में संलिप्त दो लोगो को गिरफ़्तार किया है। इसमे बिहार के आरा जिला निवासी विनोद सिंह व ओडिशा के सुंदरगढ़ निवासी प्रशांत नायक शामिल है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना का खुलासा करते हुए मनोहरपुर डीएसपी डेविड ए डोडराय ने सोमवार को मनोहरपूर थाना में प्रेस वार्ता कर कांड का खुलासा करते हुए बताया ओडिशा के सुंदरगढ़ जिला के झिरडापाली निवासी दशरथ किसान की पिकअप वाहन 24 अगस्त 2026 को मनोहरपुर के लाइनपार दुर्गा पंडाल के समीप से चोरी ह...