चक्रधरपुर, अगस्त 31 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय चक्रधरपुर पाठशाला की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम चक्रधरपुर ब्रह्माकुमारीज पाठशाला की संचालिका बीके मानिनी की अगुवाई में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने मधुसूदन स्कूल के डायरेक्टर बलराज हिंदुवार को पवित्रता और सुरक्षा का प्रतीक रक्षा सूत्र बांधा। इसके साथ ही बहनों ने मधुसूदन महतो हाई स्कूल के प्रिंसिपल बसंत महतो तथा इंग्लिश मीडियम स्कूल की वाइस प्रिंसिपल आरती कोड़वार को भी रक्षा सूत्र बांधकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान बीके मानिनी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को सकारात्मक विचारों और पवित्र जीवन शैली को अपनाने का संदेश...