चक्रधरपुर, नवम्बर 5 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मधुसूदन महतो टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, चक्रधरपुर में बीएड एवं डीएलएड के नवागंतुक विद्यार्थियों के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम 'बैक टू द 80's - रेट्रो वाइब्स ओनली' रखी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके बाद निदेशक-प्राचार्या डॉ. खुशबू कुमारी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने एकल एवं सामूहिक नृत्य, रैंप वॉक, गीत-संगीत, मनोरंजक खेल और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं शिक्षकों ने विद्यार्थी कल्याण, परीक्षा, अभ्यास शिक्षण, एनएसएस, पुस्तकालय एवं शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।प्रतियोगिता में बीएड संकाय से शिशिल खलको को मिस्टर फ्रेशर और पंचमी तियू को मिस...