चक्रधरपुर, जुलाई 23 -- Chakradharpur News: गोइलकेरा। गोईलकेरा के बालक मध्य विद्यालय मतदान केंद्र में बुधवार को चुनाव पाठशाला के तहत तृतीय बैठक की कार्रवाई संपन्न हुई। इसमें बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मृत, लापता और स्थानांतरित मतदाताओं की जानकारी दी गई। बीएलओ ने बताया कि पुराना मतदान संख्या 168 को बदलकर नया मतदान संख्या 196 हो गया है । जिसमें कुल 974 मतदाता मौजूद थे। जिसमें 36 मृत, 36 स्थानांतरित और दो लापता मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। वर्तमान में कुल 914 मतदाता शेष बचे हैं। इस दौरान राजनीतिक दलों के बीएलए-2 के रूप में अकबर खान, अनिल सिन्हा ,कुंदन गोप, मुरारी पांडेय, इजहार, मिठुआ अंसारी समेत कई मतदाता उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: चुनाव पाठशाला: एएसडीडी सूची का सार्वजनिक रूप से वाचन यह भी पढ़ें- ...