चक्रधरपुर, अगस्त 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। मतदाता सूची में दर्ज विसंगतियों के निराकरण को लेकर शुक्रवार को चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ कांचन मुखर्जी ने मुखियाओं के साथ बैठक की। बैठक में एसआईआर के तहत मतदाताओं से संबंधित आवश्यक दस्तावेजों और उनके सत्यापन को लेकर चर्चा की गई। बीडीओ ने मुखियाओं से कहा कि वे मानकी-मुंडाओं के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे मतदाताओं की पहचान करें, जिनके नाम या विवरण में मतदाता सूची में किसी प्रकार की विसंगति है। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं को एसआईआर के तहत आवश्यक कागजात उपलब्ध कराने में सहायता की जरूरत है, उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करें, ताकि समय पर उनकी समस्या का निराकरण हो सके। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। बैठक में मुखिया शांति देवी, श्याम सिंह मुंड...