चक्रधरपुर, नवम्बर 3 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर, संवाददाता। कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर चक्रधरपुर के पोड़ाहाट स्टेडियम में आगामी 18 से 24 नवंबर तक सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। धार्मिक आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को पोड़ाहाट स्टेडियम परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमि पूजन किया गया। पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा संपन्न कराई। इसके साथ ही कथा आयोजन की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया। भूमि पूजन के बाद पोड़ाहाट स्टेडियम परिसर में भव्य पंडाल निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर आज होगा भूमि पूजन सात दिनों तक चलने वाले इस ध...