चक्रधरपुर, अक्टूबर 29 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। जवाहरलाल नेहरू महाविद्यालय, चक्रधरपुर में भूगोल ऑनर्स के विद्यार्थियों को शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई में परेशानी हो रही है। इस समस्या को लेकर एनएसयूआई ने चिंता जताते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय प्रशासन से पर्याप्त योग्य शिक्षकों की व्यवस्था करने की मांग की है। संगठन के जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव को मांगपत्र सौंपा। सतीश बोदरा ने कहा कि कॉलेज के भूगोल ऑनर्स विभाग में पर्याप्त शिक्षक नहीं होने से नियमित कक्षाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके कारण निर्धारित समय पर पाठ्यक्रम पूरा करने में भी कठिनाई हो रही है। इसका सीधा असर विद्यार्थियों की परीक्षा की तैयारी और शैक्षणिक परिणाम पर पड़ सकता है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: भूगोल विभाग में शिक्षक...