Chakradharpur News: भारी बारिश से बढ़ा संजय और बिंजय नदी का जलस्तर
चक्रधरपुर, अगस्त 15 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर सहित आसपास के इलाकों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। वहीं गुरुवार की शाम करीब पांच बजे से लगतार मूसलधार बारिश शुरू हई, जो देर रात कर जारी रहा। वहीं शुक्रवार को भी रिमझिम बारिश होती रही। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण चक्रधरपुर से होकर गुजरने वाली संजय और बिंजय नदी का जलस्तर बढ़ गया है। वहीं पहाड़ी इलाकों से नदी में पानी आने के कारण पानी का धार भी काफी तेज है। हालांकि जलस्तर अभी खतरे के निशान से ऊपर नहीं पहुंचा है और आसपास के तटीय इलाकों में किसी के घरों में पानी घुसने की सूचना नहीं है। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: भारी बारिश से एनएच 320डी जाम, दोपहर बाद सड़क से उतरा पानी वहीं नदियों का जल स्तर बढ़ने से प्रशासन द्वारा भी पैनी नजर रखी जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.