चक्रधरपुर, अगस्त 14 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के डांगुवापोसी में मूसलाधार बारिश के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। सुबह 4 बजे से हो रही बारिश के कारण डांगुवापोसी रेलवे कॉलोनी में पूरा पानी भर गया है जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण रेलवे सारंडा कॉलोनी, बिजली विभाग, वेल्फेयर विभाग, आरपीएफ पोस्ट, जीआरपी थाना पूर्ण रूप से जलमग्न हो गया। सारंडा कॉलोनी में कमर तक पानी भर गया जिससे रेलकर्मियों को काफी दिकक्तों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण रेलवे कॉलोनी के दर्जनों क्वार्टरों में पानी भर गया है। क्वार्टरों में पानी के कारण कई कर्मचारियों के फ्रीज, कूलर इत्यादि खराब हो गए हैं। बारिश के कारण सब्जी मार्केट और मछली मार्केट पानी से लबालब भर गया है जिससे सब्जी विक्रेता के स...