चक्रधरपुर, सितम्बर 22 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर,संवाददाता भारत भवन दुर्गा पूजा कमेटी की वार्षिक बैठक सोमवार रात होटल लक्जरी इन में हुई। बैठक की अध्यक्षता डाक्टर श्रीकांत मजूमदार ने की। इस दौरान पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा सुरोजित चटर्जी ने प्रस्तुत किया, जिसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कमेटी में विजय दत्ता उर्फ बापी दा को अध्यक्ष, बिनय बर्मण को संरक्षक और सौरभ अग्रवाल को सह संरक्षक बनाया गया। दिपेन घोष उर्फ मुन्ना को उपाध्यक्ष, बिनय मिश्रा को महासचिव, दीपक सिंह को सहायक महासचिव, अमित मिश्रा को अपर सचिव तथा सुरोजित चटर्जी उर्फ पप्पु को कोषाध्यक्ष चुना गया। यह भी पढ़ें- Saraikela News: सनातनी वैदिक परंपरा से सजेगा मां दुर्गा का दरबार, माटी के कलशों से बनेगा भव्...