चक्रधरपुर, जुलाई 21 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेलवे कॉलोनी की जर्जर सड़कों से रेलकर्मियों और उनके परिवारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारत भवन चौक से रेलवे स्टेशन और रनिंग रूम तक जाने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों रनिंग कर्मचारी ड्यूटी के लिए मोटरसाइकिल से आवागमन करते हैं, लेकिन उखड़े डामर और गड्ढों के कारण उन्हें कठिनाई हो रही है। वहीं, ईस्ट कॉलोनी के ई-ब्लॉक में लाल गिरजा से ऑफिसर्स क्लब जाने वाली गली की सड़क भी बदहाल है। हल्की बारिश में ही सड़क पर जलभराव और कीचड़ होने से स्थानीय रेलकर्मियों, उनके परिवारों और स्कूली बच्चों को आवागमन में दिक्कत होती है। रेलकर्मियों ने रेलवे प्रशासन से भारत भवन चौक से रनिंग रूम तक की सड़क समेत कॉलोनी की अन्य जर्जर सड़कों की जल्द...