चक्रधरपुर, जुलाई 10 -- Chakradharpur News: बंदगांव। भारतीय जनता पार्टी बंदगांव मंडल की बैठक नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सिकंदर मछुआ की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अनूप सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का स्वागत किया गया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। मंडल कार्यसमिति के विस्तार, शक्ति केंद्र प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों के नामों को अंतिम रूप देकर जिला बैठक में सूची सौंपने का निर्णय लिया गया। साथ ही विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में पूर्ण सहयोग करने और मनोहरपुर में होने वाली जिला बैठक में सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को...