Chakradharpur News: भाजपा ने समाजसेवियों को किया सम्मानित
चक्रधरपुर, जुलाई 31 -- Chakradharpur News: बंदगांव। कराईकेला के लालबाजार गांव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से सामाजिक समरसता अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी जाति में समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता एवं समरसता का संदेश देना था। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला संयोजक तीरथ जामुदा, सह संयोजक दीपक सिंह, सह संयोजक राम प्रकाश दास तथा कराईकेला मंडल अध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक तीरथ जामुदा ने कहा कि सामाजिक समरसता भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस अवसर पर सुबोध कालिंदी, जोगेश्वर कालिंदी, भरत कालिंदी, गोपाल कालिंदी, श्यामसुंदर कालिंदी एवं लवकिशोर कालिंदी को भाजपा की ओर से अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Pakur News: संत रविदास की जयंती पर भाजप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.