चक्रधरपुर, सितम्बर 13 -- Chakradharpur News: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 25 साल का सेवा और समर्पण के उपलध्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से 17 सितंबर से लेकर 17 अक्तूबर तक पूरे देश भर में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। इस क्रम में भाजपा चक्रधरपुर जिला सांगठनिक की ओर से जिले भर में 14 कार्यक्रम किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- भारतीय जनता पार्टी 17 सिंतबर से 17 अक्टूबर तक चलाएगी सेवा संकल्प अभियानकार्यक्रम की जानकारी चक्रधरपुर वन विश्रामागार में भाजपा के जिला अध्यक्ष गुरुचरण नायक ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र का देश सेवा का 25 साल पूरा हो गया है। इस उपलक्ष्य में देशभर में 14 कार्यक्रम किए जाऐगें। आशीर्वाद का दीया, मेरे सपनों का भारत-चित्र सेवा, नमो सेवा-अनकही कहानियां, आंगन मिलन सेवा, सेवा की कहानी, सेवा ज्योति क...