चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- Chakradharpur News: मुखिया संघ के अध्यक्ष कुश पूर्ति ने बीडीओ भीषम कुमार को एक मांग पत्र सौंपकर ग्राम पंचायत भालूपानी के लिए स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु एक पानी टैंकर उपलब्ध कराने की मांग की। मांग पत्र में कहा गया है कि ग्राम पंचायत भालूपानी के अंतर्गत आने वाले सभी गांव इन दिनों गंभीर पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता नहीं होने के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पंचायत की भौगोलिक स्थिति उन्होंने बताया कि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के पत्रांक-669, दिनांक 14 जून 2026 के आलोक में प्रत्येक दो पंचायतों के लिए एक पानी टैंकर उपलब्ध कराने का प्रावधान किया गया है। लेकिन भालूपानी पंचायत की भौगोलिक स्थिति अत्यंत विषम एवं विस्तृत है। प...