चक्रधरपुर, सितम्बर 28 -- Chakradharpur News: चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के बिरराजपुर रेलवे स्टेशन में एनआई कार्य पूरा होने के बाद यह मंडल का पांचवां गुड्स कार्गो टर्मिनल (जीसीटी) कमीशनिंग के साथ महत्वपूर्ण माल ढुलाई केंद्र के रूप में विकसित होगा। स्टेशन पर पहले से ही लगातार माल ढुलाई गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

माल ढुलाई गतिविधियाँ आंकड़ों के अनुसार, बिरराजपुर में मई में 33, जून में 34, जुलाई में 30 और अगस्त में 42 रेक अनलोड किए गए। सितंबर में 25 तारीख तक 29 रेक की अनलोडिंग हो चुकी थी। वर्तमान में कई कंपनियां यहां नियमित रूप से कोयला, लौह अयस्क और पेलेट जैसी सामग्रियों की अनलोडिंग कर रही हैं। जल्द ही फ्लाई ऐश की लोडिंग समेत अन्य माल परिवहन गतिविधियां भी शुरू होने की उम्मीद है।

यार्ड की क्षमता और परिचालन में लचीलापन एनआई कार्य के त...